बहराइच: सासापारा में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की पहचान हुई, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के कमलाभारी थाना गिलौला निवासी रामेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह रिश्तेदारी में खैरा नेवता कर पैदल वापस आ रहे थे, तभी सासापारा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। मंगलवार उनकी पहचान हुई है। रामेंद्र मजदूरी का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।