गुरुग्राम: राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर फर्रुखनगर का दूसरा वार्षिक खेल उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर फर्रुखनगर का द्वितीय वार्षिक क्रीडा उत्सव प्राचार्या कुसुम लता के नेतृत्व में शनिवार शाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम सुल्तानपुर महाविद्यालय प्रांगण में ही स्थित खेल मैदान में संपन्न हुआ। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागिता हेतु पंजीकृत होकर सप्ताह भर से तैयारी में लगा विद्यार्थी उत्साहित नजर आए l