रायबरेली: देदौर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मारुति कार ने बाइक को मारी टक्कर, सवार अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Raebareli, Raebareli | May 23, 2026
23 मई शनिवार की दोपहर 2बजे के आसपास एक सड़क दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। बाइक सवार व्यक्ति की कार से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई।व्यक्ति रायबरेली शहर से लालगंज की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित कार ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। कार एवं बाइक दोनों बगल स्थित खाई में चले गए।व्यक्ति की दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।