राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवनानी की राजनीति में उनकी पत्नी का अहम रोल था। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान आत्मा को शांति दे एवं दुखी परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।