राजगढ़: गंगा दशहरा पर राजगढ़ की नेवज नदी के पुल पर कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री होंगे शामिल
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा पर नेवज नदी के छोटे पुल पर जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार को शाम 6:30 बजे करीब कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गौतम टेटवाल सांसद रोडमल नागर, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर उपस्थित रहेंगे।