शनिवार को चंबा जिले के सिहुंता थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय सोम राणा की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। दस दिन पहले खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। दुर्घटना में उसकी टांग कुचल गई थी, जिसे काटना पड़ा। अधिक रक्तस्राव के कारण शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।