रामगढ़: रामगढ़ दौरे पर पहुंचे एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, थानों में ली क्राइम मीटिंग,साइबर अपराधियों पर लगाई जाएगी लगाम
Ramgarh, Alwar | May 24, 2026 अलवर जिले के हेडक्वार्टर एडिशनल एसपी दीपक शर्मा रविवार को दोपहर एक बजे रामगढ़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उद्योग नगर, बगड़ तिराया, रामगढ़ और नौगांवा थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली। बैठक में साइबर अपराध, क्षेत्र की कानून व्यवस्था और आगामी ईद पर्व को लेकर चर्चा की गई।