हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के मुख्य बाजार में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, बाजार क्षेत्र में चला अभियान
नगरपरिषद द्वारा सोमवार को शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। भगत सिंह चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय स्थाई लोक अदालत, हनुमानगढ़ में विचाराधीन राजेन्द्र कुमार बनाम नगरपरिषद हनुमानगढ़ के तहत जारी निर्देशों की अनुपालना में की गई।