श्योपुर: श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेज़ी, 380 गांवों में सर्वे कार्य पूरा
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सर्वे अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में शनिवार को शाम 06 बजे एडीएम रूपेश उपाध्याय ने जानकारी दी।