रातापानी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र में ओबेदुल्लागंज–इटारसी सेक्शन की 4 लेन सड़क का लोकार्पण किया गया। 417 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।