मोतीहारी पुलिस ने कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल पर लदे चार बोर में 15 पेटी कुल मात्रा 135 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है। पुलिस छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भाग निकला । कारोबारी का पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मे जुटी है। विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जानकारी रविवार की शाम 3:28 पर दी गई।