कैंपियरगंज: कैंपियरगंज में 'मिनी कैसिनो' का खुलासा, लग्जरी गाड़ियों से पहुंचते जुआरी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
कैंपियरगंज क्षेत्र में अवैध मिनी कैसिनो संचालित होने का मामला सामने आया है, जहां रोजाना सुबह 11 बजे से देर शाम तक जुआरियों की भीड़ लगती है। बताया जा रहा है कि यहां गोरखपुर के अलावा संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया और बस्ती से भी लोग पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार, जुआरियों को शराब-कबाब की सुविधा भी दी जाती है।