कटनी नगर: जिला अस्पताल में समय कम होने के चलते मरीजों के नहीं हो पा रहे एक्सरे, मरीज व परिजन परेशान
कटनी जिला अस्पताल में मरीज एक्सरे न होने का एक मामला सामने आया है.इस पर मरीज के परिजन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा टाइम कम होने का हवाला देते हुए एक्सरे करने की बात से मना कर दिया गया है जिसके चलते करीब 15 मरीज परेशान होते नजर आए हुए हैं.हालांकि 2 बजे एक्सरे विभाग बंद किया जाता है।