कटनी नगर: बरगवां इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, राहगीर का जिला अस्पताल में इलाज जारी
कटनी के बरगवां इलाके में एक सड़क हादसा हो गया.जिसमे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राहगीर अनिल तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी.जिसके चलते राहगीर घायल हो गया.घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहाँ इनका उपचार किया जा रहा है।