सफीपुर: उन्नाव में आग से 4 घर जल गए, बच्ची की मौत, लाखों का सामान जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Safipur, Unnao | May 14, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे के करीब भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम नैना की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग रामप्रसाद के घर से शुरू हुई और देखते ही देखते पड़ोसी झब्बू व रामरती के घरों तक फैल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब