श्योपुर। सहरिया क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक संजय बेचेन बुधवार को शाम 04 बजे कराहल विकासखंड में पहुंचे जहां उन्होंने सहरिया आदिवासियों के साथ बैठक कर उनकी सामाजिक समस्याओं पर गहन विचार मंथन किया। बैठक में शिक्षा, भूमि अधिकार, रोजगार, प्रशासनिक उपेक्षा और लंबे समय से जारी शोषण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।