छतरपुर नगर: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, 12 माह की निरंतरता की मांग।
सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं जारी रखने और 12 माह की निरंतरता की मांग को लेकर आज 15 जून दोपहर करीब 2:00 बजे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में प्रशिक्षकों ने बताया कि वे कई वर्षों से शासकीय विद्यालयों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं।