पीलीभीत: पीटीआर में वन्यजीव संरक्षण को मिली नई मजबूती, निगरानी व्यवस्था बढ़ी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जंगल क्षेत्र में जल प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है। विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जलस्रोतों का विकास कराया गया है, जिससे गर्मी के मौसम में भी वन्यजीवों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।