राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और बाडमेर कांग्रेस के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने बुधवार रात 9:00 बजे अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि शहर की मुख्य सड़क पर जमा पानी से सैकड़ों राहगीर परेशान हैं। न बारिश हुई, न यह पहली बार है, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। वही लगातार दोहराई जाने वाली लापरवाही और वही उदासीनता।