अनूपपुर: माइकल क्लब के पीछे घर में घुसा गोह का बच्चा, मचा हड़कंप वन्यजीव जानकार छोटे लाल यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अनूपपुर के माइकल क्लब के पीछे स्थित पुरुषोत्तम ताम्रकार के घर में गोह (लिजर्ड) का बच्चा दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन्यजीव जानकार एवं सर्प मित्र छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक गोह के बच्चे का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन्यजीव को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।