पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित प्रसिद्ध माता रणकाली स्थान में वार्षिक महापूजा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
Purnea East, Purnia | Jul 29, 2026
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत स्थित प्रसिद्ध माता रणकाली स्थान में आषाढ़ शुक्ल पक्ष को वार्षिक महापूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता रणकाली के दरबार में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. इस मंदिर की स्थापना 1953 में भक्ति बाबा लक्ष्मण मुनि ने की.