नवगछिया: भवानीपुर रेलवे केबिन बंद, लोगों की परेशानी बढ़ी; खोलने की मांग तेज
पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर रेलवे केबिन बंद रहने से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन प्रभावित होने के कारण रोजमर्रा के कामकाज में भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस समस्या को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के नेता राजेंद्र यादव ने भागलपुर जिला अधिकारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द रेलवे केबिन खोलने की मांग की है।