खुरई: सेठ ऋषभ कुमार वार्ड खिमलासा रोड पर युवती ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, आंखों की बीमारी के कारण रिश्ता टूटने से दुखी थी मृतिका
Khurai, Sagar | May 17, 2025 खुरई के सेठ ऋषभ कुमार वार्ड ख़िमलसा रोड पर एक 24 वर्षीय युवती रेखा अहिरवार ने शुक्रवार रात में सल्फास खा ली जिसके बाद परिजनो द्वारा उसे खुरई अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे शहरी थाना पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। बताया जा रहा है कि आंखों की बीमारी से रिश्ता टूटने से थी दुखी