बालाघाट: 24 घंटे में हो प्राकृतिक नाले का निराकरण, अन्यथा सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन: विधायक अनुभा मुंजारे
बालाघाट नगर के वार्ड क्रमांक 04 के नागरिकों को जल निकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शीतल कंस्ट्रक्शन द्वारा प्राकृतिक नाले को बंद कर शीतल लक्ज़री वाटिका का निर्माण किए जाने से देवटोला के लगभग 50 परिवारों तथा ग्राम बोदा के करीब 150 किसानों की लगभग 400 एकड़ कृषि भूमि में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस गंभीर समस्या का निरीक्षण विधायक अनुभ