राजगढ़: राजगढ़ जिले में प्रिंट रेट से अधिक रेट में बेचा जा रहा था पूर्व विधायक ने की शिकायत
राजगढ़ जिले में किसानों को प्रिंट रेट से अधिक रेट में खाद दिया जा रहा है। जिसके बाद किसानों से जानकारी मिलने के बाद राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शनिवार शाम 6:00 बजे करीब इसकी शिकायत की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट रेट से अधिक रेट में खाद नहीं खरीदने की किसानों से अपील भी की है।