सकरा: मंसूरपुर पंचपृथीचौक के पास बाइक बचाने में पलटी पिकअप, बाइक सवार समेत 10 घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा-जहांगीरपुर सड़क पर सकरा-मंसूरपुर पंचपृथी चौक के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे में बाइक को बचाने के दौरान पिकअप पलट गई। इसमें शव यात्रा में जा रहे 10 लोग घायल हो गए। झटका लगने से बाइक सवार भी जख्मी हो गया। बताया जाता है