चैनपुर: दूल्ही घाट के समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चैनपुर पुलिस ने की कार्रवाई
चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। दूल्ही घाट के समीप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लालजी के निर्देश पर अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन पर कार्रवाई की गयी।