आंवला: आंवला में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया
आंवला में रविवार को सुबह 11 बजे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने नगर के मुख्य मार्गों से अनुशासनपूर्वक मार्च किया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।