कस्बा: कस्बा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव हत्या के मुख्य आरोपी ने सिविल कोर्ट पूर्णियां में किया आत्मसमर्पण
Kasba, Purnia | Aug 7, 2024 कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव की हत्या के मुख्य आरोपी राहुल यादव ने पूर्णिया सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। राहुल इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार था। परिजनों ने इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद अभियुक्त बनाया है।