कस्बा: कसबा नगर परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की सिर में गोली मारकर की गई हत्या, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Kasba, Purnia | Aug 1, 2024 हत्या करने वाले शख्स की मृतक के परिजनों ने पहचान कर ली है। परिजनों के मुताबिक पड़ोसी पॉपटी डीलर राहुल यादव ने अवधेश यादव की हत्या की है। घर वालों ने बताया कि प्रोपॅटी डीलर राहुल यादव ने फोन कर अपने घर बुलाया। वो अवधेश के साथ उनके घर तक गया। इसी बीच मौका पाकर पीछे से सिर पर गोली मार दिया। फिलहाल हत्या आरोपी राहुल यादव फरार है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है।