कस्बा: अल्कोहलिक परफ्यूम के धमाके से बालू टोल वार्ड नं 17 के एक घर का दरवाजा दो टूकडों में हुआ विभक्त
Kasba, Purnia | Aug 3, 2024 देर रात बालू टोल वार्ड नंबर 17 के निवासी रेखा देवी पति स्व उत्तम लाल मालाकार के एक बंद कमरे में इतना बड़ा धमाका हुआ कि कमरे का मुख्य द्वार दो टुकड़े में टूट कर 8 फीट उड़ गया। हॉल में सो रही रेखा देवी एवं उनकी बेटी तथा नाती धमाका से सहम गए। कस्बा थाना अध्यक्ष को सूचना मिलते ही वह विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई।