गभाना: गभाना में खाद-बीज विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखकर की हड़ताल, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
गभाना में सोमवार को खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल की। आल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर व्यापारियों ने पूरे दिन अपनी दुकानें बंद रखीं। दोपहर में करीब दो बजे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चेतेंद्र सिंह राना के नेतृत्व में व्यापारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरिश्चंद्र को सौंपा