मेजारोड बाजार में ई-रिक्शा की मनमानी पार्किंग और दुकानदारों के अतिक्रमण से रोज जाम की स्थिति बन रही है। सड़क संकरी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस की हिदायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।वहीं आज गुरुवार दोपहर करीब 2:00के आसपास व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर दुकान लगाए।