जशपुर: जशपुर में जल संरक्षण पर बड़ा अभियान: 'गांव का पानी गांव में' पर जोर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को किया अनिवार्य
जशपुर जिले में भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने जल संचय जन भागीदारी 2.0 के तहत समीक्षा बैठक में व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने “गांव का पानी गांव में” की अवधारणा को मजबूत करते हुए जनसहभागिता से जल संरक्षण कार्यों को महाअभियान बनाने पर जोर दिया। जशपुर जनसंपर्क से सोमवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने भू-जल स्तर