हरदा: तेज रफ्तार रेत से भरा डंपर पुलिया से टकराया: हरदा के पिलियाखाल के पास हादसे में वाहन चकनाचूर, चालक को मामूली चोट।
Harda, Harda | Jun 28, 2026 हरदा जिले के पिलियाखाल के पास रविवार सुबह एक रेत से भरा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। आज 28 जून 4 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना सुबह-सुबह हुई। डंपर टिमरनी की ओर से तेज गति से आ रहा था।