छीपाबड़ोद: छीपाबडौद अनाज मंडी में 8092 कट्टी की आवक दर्ज हुई
छीपाबड़ौद की गौण अनाज मंडी में 8,092 कट्टी अनाज की आवक दर्ज की गई। दिनभर बाजार में सामान्य खरीद-फरोख्त बनी रही। धनिया के भाव 10,850 रुपए से 13,000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। गेहूं 1,500 से 2,650 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मक्का के भाव 1,700 से 1,830 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। सोयाबीन 6,150 से 6,350 रुपए और सरसों 5,900 से 6,850 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी।