आरा: गौसगंज मोहल्ले से लाखों रुपये की हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Mar 31, 2026 नगर थाना पुलिस के द्वारा दो सगे भाइयों को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौसगंज मोहल्ले में दो सगे भाई हेरोइन का कारोबार करते हैं। जिसके बाद छापेमारी कर उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 70 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग लाखों रुपए आंकी गई है।