बीकापुर: गौहनिया में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार की पिटाई करने के मामले में तारुन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
मामला तारून थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारापुर के मजरे गौहनियां की है, जहां निवासी देवनारायण का आरोप है कि वह बीते 14 जुलाई को दिन में करीब 2 बजे अपने खेत की जुताई कराकर अपनी बेटी व पत्नी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था, इसी बीच विपक्षी राजेश व उसकी पत्नी आए और खेत के मेड़ की बात को लेकर मारे पीटे, इलाज चल रहा है, तारुन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।