बीकापुर: संयुक्त किसान मोर्चा जिला संयोजक की अगुवाई में बीकापुर तहसील गेट पर आम बजट 2024-25 का हुआ विरोध
खबर अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील की है, जहां तहसील गेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा जिला संयोजक मायाराम वर्मा के अगुवाई में सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2024-25 की प्रतिया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, किसान नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह बजट किसान, मजदूर, नौजवान विरोधी है, इससे केवल पूंजी पतियों को ही लाभ मिलेगा ।