बीकापुर: पाली पूरब में जमीन बंटवारे के मामले में सास बहू की पिटाई करने वाले आरोपियों के विरुद्ध हैदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के पाली पूरब गांव की है, जहां निवासिनी गीता देवी का आरोप है कि गांव की मालती देवी, दीपू, नंदिनी से उसका जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर बीते 28 जुलाई को शाम 5 बजे विपक्षियों ने एकजुट होकर उसे और उसकी बहू को मारा पीटा और भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं ।