बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के गुनाह हट्टू रोड गुलाबनगर मोड़ से दो अवैध चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के गुनाह हट्टू रोड गुलाबनगर मोड़ से अवैध चाकू के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।