सुसनेर: सोयत रोड: थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, 28 मई को सुबह 8 बजे ईद की मुख्य नमाज
ईद उल अज़हा पर्व को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। SDOP देवनारायण यादव, तहसीलदार रामेश्वर दांगी, TI अक्षय सिंह बेस ने सभी से ईद के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। शहर काजी हाफिज नवाब खाँन ने बताया की 28 मई को सुबह 8 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की जाएगी।