रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस में सतत् विकास में विधायिका की भूमिका पर साझा किए विचार
Raipur, Raipur | Sep 24, 2024 CG विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 10वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने “सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका” पर अपने विचार साझा किए और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार से विधायिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश और राज्यों के विकास को प्रोत्साहित करती हैं