अरवल: प्रसाद इंग्लिश के एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार का सम्मान, भाकपा माले नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
Arwal, Arwal | Jun 29, 2026 अरवल प्रखंड के प्रसादी इंग्लिश गांव निवासी एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह कुशवाहा के पुत्र अभिनाश कुमार के एसडीएम बनने पर भाकपा माले नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि अभिनाश कुमार की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।