भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया लोकतंत्र के इस महापर्व पर शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया। वहीं धामनगांव में हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित विभागों में ध्वजारोहण हुआ वहीं छात्रों द्वारा निकाली प्रभातफेरी में छात्रों ने देशभक्ति नारे लगाए ।