शाहजहाँपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रविवार हरदोई बाईपास चौराहे पर सड़क निर्माण में लगी आरसीएल कंपनी के एक डंपर ने लखनऊ से आए कार सवारों की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार की ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।