कटनी नगर: शास्त्री कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज एंड के शास्त्री कॉलोनी में संचालित अभिषेक मेडिकल के ऊपर दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है यह घटना आज मंगलवार सुबह 8:00 बजे घटित हुई 2 घंटे की मस्कट के बाद दमकल दल ने आग पर काबू पाया । आग दूसरी मंजिल में संचालित ब्यूटी पार्लर में लगी थी।