राजगढ़: राजगढ बसस्टैंड के सांगवान और महला मार्केट में दो दिन से बिजली बंद, दुकानदारों ने किया सांकेतिक जाम
Rajgarh, Churu | Jun 17, 2026 बदले मौसम एवं बिजली विभाग की अनदेखी के कारण सांगवान मार्केट के सामने एवं महला मार्केट सहित बस स्टेण्ड एरिया में गत रोज से विद्युत आपूर्ति बन्द होने के विरोध में दुकानदारों ने सांकेतिक चक्का जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है तथा विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाये। एसएफआई के कर्मवीर लाखलाण, सलाउद्दीन लुहार सहित दुकानदार ने प्रदर्शन किया।