इस्लामपुर: खुदागंज क्षेत्र में पीढ़ियों से हो रही पान की खेती, हजारों परिवारों की आजीविका का आधार
इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज थाना क्षेत्र में पान की खेती किसानों की पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है। इस क्षेत्र के सेरथुआ सराय, बौरी, कोचरा, मैदी, इमादपुर और डौरा समेत कई गांवों में बड़े पैमाने पर पान की खेती की जाती है। इस्लामपुर पान अनुसंधान केंद्र के प्रभारी के अनुसार पूरे बिहार में 439 हेक्टेयर भूमि में मगही पान की खेती होती है।