बखरी: तैलिक वैश्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तैलिक वैश्य भवन में सम्पन्न हुआ।
तैलिक वैश्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तैलिक वैश्य भवन में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी गोविन्द साहु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के संयोजक पूर्व नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर ही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।